कोरोना संक्रमित BJP विधायक के ड्राइवर समेत 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव

कोरोना संक्रमित BJP विधायक के ड्राइवर समेत 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव

भोपाल।

मध्यप्रदेश (Madhypradesh) की राजधानी भोपाल (bhopal) में कोरोना वायरस (corona virus) का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है।यहां आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज सोमवार को फिर 40 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। खास बात ये है कि हाल ही में कोरोना की चपेट में आए बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा  (BJP MLA Omprakash Saklecha) के ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, वही राजभवन में भी तीन पॉजिटिव मिले है। जिसके बाद राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2563 हो गई है।वही मरने वालों की संख्या 80 के करीब पहुंच गई है।

दरअसल, राजधानी में आज सोमवार को 40 नए कोरोना के मामले सामने आए है।इसमें बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।वही राजभवन से भी 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें बागमुगालिया से 6 पॉजिटिव है , जिसमे एक ही परिवार के 3 लोग शामिल है।वही कोहेफिजा, काजी कैम्प, बैरागढ़ और शाहजहानाबाद से भी कोरोना मरीज मिले है।

इससे पहले रविवार को 34 नए पॉजिटिव(positive) पाए गए थे। इसमें बैरागढ़, शाहजहांनाबाद में 5-5 और ईदगाह हिल्स में 4 संक्रमित मिले थे। सभी क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन(quarantine) किया गया है।

बात दें कि बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों ने भी कोरोना की जांच कराई है। जिसमें से पांच विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।वही बाकी की रिपोर्ट आना बाकी है। इधर विधायक और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटव आने के बाद उनके स्टाफ और ड्राइवर का सैंम्पल भेजा गया , जिसमें ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल विधायक के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews