भोपाल बाग मुगालिया इलाके के रहवासी जर्जर सड़कों से परेशान, कहा ‘चुनाव में इस मुद्दे को ध्यान में रखकर देंगे वोट’

Residents troubled by broken roads

Residents troubled by dilapidated roads : भोपाल में बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी के रहवासियों ने अपने इलाके की खराब सड़कों से परेशान होकर ऐलान कर दिया है कि वो दस साल से जर्जर टूटी सड़कों का दर्द लेकर मतदान करेंगे। उन्होने कहा कि विकास यात्रा हुई, कायाकल्प योजना आई लेकिन उनकी कॉलोनी में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। उन्हें आचार संहिता मिली लेकिन सड़क नहीं, आश्वासन मिले और गड्ढे कम नहीं हुए। इससे अब वे सभी परेशान हो गए हैं और इन चुनाव पर इस मुद्दे का खासा असर पड़ेगा।

खराब सड़कों के कारण रहवासी परेशान

बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी जो कि वार्ड नंबर 55 जोन नंबर 13 के अंतर्गत आती है, यहां लोग खराब सड़कों के कारण परेशान हैं। कॉलोनी में विवेकानंद सामुदायिक भवन के आसपास, कटारा स्कूल के बगल में गोधूलि पार्क, एचआईजी, एमआईजी निवासों के सामने हैप्पी डेज स्कूल से एचआईजी 255 तक एवं रियान इंटरनेशनल स्कूल वाला मार्ग एल आई जी 2/1सत्य साईं स्कूल से लेकर एल आई जी 2/ 221 तक कटारा पुलिस चौकी से कटारा चौराहे तक की खराब सड़कों को लेकर कई बार आवेदन दिए गए।

बार बार आवेदन देने पर भी नहीं हुआ काम

उमाशंकर तिवारी ने कहा कि नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को बार-बार आवेदन देने के बाद भी सड़कें नहीं बनाई गई। उन्होने कहा कि आचार संहिता से पहले कहा गया कि जल्दी कार्य शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। इन टूटी सड़कों के कारण कॉलोनी के कई हिस्सों में 10 साल से स्थिति बदहाल है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा चुनाव से पहले प्रदेश की सभी सड़कों को बनाने के लिए 750 करोड़ रुपए दिए लेकिन कॉलोनी में काम ना होने से रहवासियों में आक्रोश है। उन्होने कहा कि इस बार चुनावों में वे सभी इन सड़कों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए वोट देंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews