
Bhopal RPF Operation Aahat News : बैरागढ़ आरपीएफ थाने के स्टाफ ने आपरेशन आहट के तरह करीब आधा दर्जन बच्चों को चाइलड लाइन के सुपुर्द किया है। यह बच्चे मजदूरी करने उज्जैन जाते थे,लेकिन समय पर मजदूरी नहीं मिलने से यह ट्रेन में सवार होकर अपने ग्रह नगर जा रहे थे,तभी बैरागढ़ आरपीएफ ने राट्रीय सुरक्षा हित के तहत इस जिम्मेदारी को पूरा किया।
यह है मामला
चाइल्ड तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन आहट के तहत यात्री गाडिय़ों की चेंकिग के दौरान संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर गाड़ी सं 11466 जबलपुर-राजकोट एक्सप्रेस के संत हिरदाराम नगर आगमन के उपरांत सामान्य कोच से 7-8 बच्चे उतरते दिखाई दिए। इन बच्चों के साथ वयस्क के नही होने पर, रोककर पूछताछ करने पर बताया गया कि वे सभी बच्चे मजदूरी करने हेतु उज्जैन गये थे, परन्तु कार्य के उपरांत मजदूरी नहीं देने के कारण वह अपने गृह जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल जाने हेतु स्टेशन आए है। सभी बच्चे 15-17 वर्ष के है, इन बच्चों के पास यात्रा टिकट एवं पैसे नहीं थे।
सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को पोस्ट पर लाकर इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन भोपाल, स्थानीय पुलिस एवं सभी संबंधितों को दी गई। इसके उपरांत बच्चों के संपूर्ण विवरण के साथ मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं बच्चों को सकुशल घर पहुंच जाने हेतु चाइल्ड लाइन प्रतिनिधि मधु बोध को गवाहों के समक्ष सुपुर्दगी पंचनामा के तहत सुपुर्द किया गया। इसमें कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक आर. के. मिश्रा, आरक्षक योगेन्द्र शर्मा एहम भूमिका रही।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
