नवगठित नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड खरीदने 1 करोड़ 81 लाख रुपये आवंटित

नवगठित नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड खरीदने 1 करोड़ 81 लाख रुपये आवंटित

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा 6 नव-गठित नगरीय निकायों को फायर ब्रिग्रेड (fire brigade) खरीदने के लिये एक करोड़ 10 लाख 91 हजार 480 रुपये आवंटित किये गये हैं। साथ ही 4 नगरीय निकायों में पुराने फायर ब्रिगेड वाहन खराब हो जाने के कारण नए फायर ब्रिगेड खरीदने के लिये भी 70 लाख 33 हजार 520 रुपये आवंटित किये गये हैं।

DA : आधी-अधूरी खुशी, अब केन्द्र से 11% पिछड़े MP के अधिकारी-कर्मचारी

नव-गठित नगरीय निकायों में डोला एवं डूमरकछार जिला अनूपपुर, पोहरी एवं रन्नौद जिला शिवपुरी और मोहना जिला ग्वालियर को एक-एक नग नवीन फायर ब्रिग्रेड खरीदने के लिये प्रत्येक को 18 लाख 75 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। शाहपुर जिला बैतूल को 17 लाख 16 हजार 480 रुपये आवंटित किये गये हैं। इसके पूर्व अप्रैल में 23 नव-गठित नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड क्रय करने के लिये राशि जारी की जा चुकी है।

भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार फायर वाहनों की आयु 10 वर्ष निर्धारित की गई है। इस मापदण्ड के अनुसार 4 नगरीय निकाय, जहाँ के फायर वाहन 10 वर्ष पूर्व के थे, उन्हें नये वाहन क्रय करने के लिये राशि आवंटित की गई है। नगरीय निकाय बीना-इटावा जिला सागर को बड़ा फायर ब्रिगेड खरीदने के लिये 30 लाख, गुना को 18 लाख 75 हजार और जैतहरी जिला अनूपपुर को छोटे फायर ब्रिगेड खरीदने के लिये 18 लाख 75 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं। बजट उपलब्धता अनुसार नगरीय निकाय पाली जिला उमरिया को 2 लाख 83 हजार 520 रुपये आवंटित किये गये हैं। इसे शेष राशि बाद में जारी की जायेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews