संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के भोपाल प्रवास पर, दो महीने में तीसरा दौरा

संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के भोपाल प्रवास पर, दो महीने में तीसरा दौरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) आज से भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दो महीने में ये तीसरी बार है, जब संघ प्रमुख भोपाल आ रहे हैं।

17-18 सितंबर के अपने दो दिन के प्रवास के दौरान मोहन भागवत विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में वे वीएचपी के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनकी मीडिया से दूरी बरकरार रहेगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही बीजेपी के सह संगठन मंत्री पद पर संघ प्रचारक हितानंद की नियुक्ति हुई है और इसे बीजेपी संगठन में संघ के बढ़ते प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है। इसी के साथ दो महीने में लगातार तीसरे दौरे को लेकर भी सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews