‘रन भोपाल रन’ में दौड़े हजारों भोपालवासी, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ ने किया रनर्स का वेलकम

'Run-Bhopal-Run'--Kareena-Kapoor-and-Tiger-Shroff-performances-by-Runners

भोपाल।

 राजधानी में रविवार अलसुबह रन भोपाल रन मैराथन का आगाज हुआ। करीब 11 किलोमीटर की इस मैराथन में 20 हजार से अधिक लोग दौड़े। रनर्स सुबह से ही लाल परेड ग्राउंड के नजदीक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर पहुंच गए। वही अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री करीना कपूर भी रनर्स का हौंसला बढाने यहां पहुंचे और क्लीन एंड ग्रीन भोपाल, ऑर्गन डोनेशन और रोड सेफ्टी का मैसेज दिया। हालांकि कि यह पहला मौका नही है इससे पहले भी कई बार रन भोपाल रन मैराथन का आयोजन किया जा चुका है।

मैराथन में युवाओं और बच्चों के साथ ही बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी भोपाल को ग्रीन बनाने के लिए इस मैराथन दौड़ में शामिल हुए। तीन कैटेगरी 5, 11 और 21 किलोमीटर में हो रही यह दौड़ टीटी नगर स्टेडियम पर जाकर खत्म हुई। यहां पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने रनर्स का वेलकम किया। टाइगर ने रनर्स को फिट रहने के टिप्स भी दिए। इससे पहले करीना और टाइगर का बुके की जगह मंच पर पौधे भेंट किए गए। मैराथन के समापन पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता टाइगर श्रॉफ विजेताओं को अवॉर्ड देंगे। बॉलीवुड हस्तियों द्वारा अवॉर्ड देने का उद्देश्य ये है कि लोग पर्यावरण और अपने शहर को साफ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews