Bhopal News – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती

Pragya Singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Bhopal MP Sadhvi Pragya Thakur) की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS Hospital) में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अच्छी बात यह है कि उनकी कोविड-19(COVID-19) रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह भी पढ़े…नगरीय निकाय चुनाव : शिवराज सरकार ने किया इस नियम में बदलाव, जल्द होंगे चुनाव

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात भोपाल (Bhopal) से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबियत अचानक बिगड़ गई, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया।इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया जिसमें उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव (Corona Report Negative) आई। फिलहाल उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में डॉक्टरों (Doctors) की निगरानी में रखा गया है। आज रविवार (Sunday) को डॉक्टर उनका हेल्थ बुलेटिन जारी कर सकते है।

इधर तबियत बिगड़ने के चलते साध्वी मालेगांव बम ब्लास्ट (Malegaon bomb blast) मामले में NIA की विशेष अदालत में पेश नहीं हो पाई। 1 महीने में यह दूसरा मौका है जब आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुई, हालांकि अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए।

यह भी पढ़े… शिवराज सरकार ने अपनी इस योजना को किया बंद, युवाओं को झटका

बता दे कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल – सीहोर लोकसभा क्षेत्र (Bhopal – Sehore Lok Sabha constituency) से बीजेपी की सांसद हैं। वे लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में रहती है। हाल ही में उन्होंने सीहोर में जाति विशेष को लेकर बयान दिया था, जिसको लेकर खूब बवाल भी मचा था।

साध्वी 2008 में मालेगाँव में हुए बम ब्लास्ट के दौरान सुर्खियों में आ गई थी, तब उन्हें गिरफ्तार किया गया था। विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा मकोका धारा के तहत आरोप छोड़ने के बाद उन्हे जमानत दे दी गई। सन 2019 के प्रयागराज कुम्भ के अवसर पर उन्हें ‘भारत भक्ति अखाड़े’ का आचार्य महामण्डलेश्वर घोषित किया गया था और अब वे ‘महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी’ के नाम से भी जानी जाती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews