शिवराज ने मंत्री तो खरीद लिए, लेकिन झूठ बोलने की ट्रेनिंग इतनी देदी कि मुह से सच्चाई निकलने लगी : सज्जन वर्मा

शिवराज ने मंत्री तो खरीद लिए, लेकिन झूठ बोलने की ट्रेनिंग इतनी देदी कि मुह से सच्चाई निकलने लगी : सज्जन वर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) में विधानसभा उपचुनाव (Byelection) को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Verma) ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं के बयानों को लेकर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि आखिर सच्चाई बाहर निकल ही आती है।

बता दे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कांग्रेस विधायक इस्तीफा देकर भले बीजेपी में शामिल हो गए हैं, लेकिन अभी बीजेपी में पूरी तरह से घुल मिल नहीं पाए हैं। कभी-कभी सिंधिया के समर्थक नेता बीजेपी के खिलाफ बयान बाजी कर देते हैं, हाल ही में ताजा मामला गोविंद सिंह राजपूत का सामने आया है। जिन्होंने भाजपा को नकली राम नाम और भगवा वाली पार्टी कह दिया है। इसके पहले सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

वहीं पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा का इस मामले में कहना है कि ‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आपने गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट को खरीद तो लिया और झूठ बोलने की इतनी ट्रेनिंग दे दी, लेकिन उनके मुंह से सच निकलने लगा है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कभी तुलसी सिलावट सांवेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द बोलते हैं, तो कभी गोविंद सिंह राजपूत सागर में बीजेपी के बारे में अपशब्द बोलते हैं’।

इतना ही नहीं सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि ‘जिस तरह छल-कपट करके कांग्रेस की सरकार को गिराया गया है, और पाखंड पूर्वक बनाई गई सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। प्रदेश की जनता ने सब देखा है कि किस तरह खरीद फरोख्त करके सरकार बनाई गई है आने वाले चुनाव में जनता बीजेपी से जरूर बदला लेगी’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews