उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लास वन अधिकारी एवं ओएसडी संजय जैन शासकीय सेवा से बर्खास्त

उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लास वन अधिकारी एवं ओएसडी संजय जैन शासकीय सेवा से बर्खास्त

Bhopal- Sanjay Jain dismissed from government service : मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लास वन अधिकारी एवं ओएसडी संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण में आवेदनकर्ता से संजय जैन द्वारा पैसे मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संजय जैन के वायरल ऑडियो पर दो माह पूर्व तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे, संजय जैन के निलंबन के बाद दो माह में विभागीय जांच की प्रक्रिया पूरी की गई, विभागीय जांच के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है, भ्रष्टाचार, रिश्वत जैसे मामले में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे है, मुख्यमंत्री के निर्देश पर विगत दो माह में 15 मार्च के बाद अब तक भ्रष्टाचार के 75 प्रकरण में 119 शासकीय सेवकों के विरूद्ध अभियोजन की मंजूरी भी दी गई है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews