सारंग ने कांग्रेस को बताया तबादलों की सरकार

सारंग ने कांग्रेस को बताया तबादलों की सरकार

भोपाल। बीजेपी विद्यायक विश्वास सारंग (vishwas sarang)  ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (sajjan singh verma) के बयान की आड़ में कांग्रेस (congress) पर हमला बोला है।  उन्होने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से तबादले (transfer) करने के रिकॉड बने हैं। उन्होने कहा कि ये तबादले पैसे के लेन-देन से हुए है।

आपको बता दें कि बीजेपी लगातार इस बात को उठाती रही है। लेकिन अब मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। सज्जन सिंह ने बोला है कि सीएम की कर्मचारी कैबिनेट है और इंदौर जैसी चाशनी वाली जगह अधिकारियों के कहने पर तबादले हुए हैं। उनके साथ डॉक्टर गोविन्द सिंह, रमा बाई, शेरा भैया, सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं। इस मामले पर अब विश्वास सारंस ने कहा है कि सीएम कमलनाथ को सज्जन सिंह वर्मा के आरोपो का जवाब देना चाहिए।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले बीजेपी विद्यायक

विश्वास सारंग ने कहा है कि प्रदेश में अल्प मत की सरकार है और हम राज्यसभा (Rajyasabha) में पूरी ताकत से भाग लेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस में इतनी अंदरूनी लड़ाई है कि खुद कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया (scindia) को घर बिठाना चाहती है क्योंक सिंधिया राहुल गांधी के कड़े कॉम्पिटिटर है और सिंधिया राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से 21 हैं। वहीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को मध्यप्रदेश से चुनाव लड़ाने की मांग से साफ जाहिर होता है कि पार्टी सिंधिया को दरकिनार करना चाहती है।

नमस्ते ओरछा से हमे कोई आपत्ति नहीं

सारंग ने कहा कि उन्हें नमस्ते ओरछा से कोई दिक्कत नहीं लेकिन ये वहीं कांग्रेस है जिसने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर के विरोध में हमेशा से रही,राम सेतु होने पर हमेशा सवाल उठाए हैं। राम राजा का आशीर्वाद लेना ठीक है लेकिन कांग्रेस को ये बताना चाहिए कि चन्द्र शेखर आजाद (Chandra shekhar azad) को ओरछा में क्यो छोड़ दिया गया। उन्होने कहा कि कांग्रेस हमेशा शहीदों का अपमान करती है और उसने चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा हटा कर अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगवाई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews