साड़ी व्यापारी ने बैंक अधिकारी से की मारपीट, मीडिया से भी बदसलूकी, वीडियो वायरल

Sarees-dealer-Beating-bank-Manager

भोपाल।

मध्यप्रदेश के भोपाल के बैरागढ़ के लहंगा व्यापारी श्रीजी साड़ी के संचालक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बैंक मैनेजर और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है।वीडियो में दुकान संचालक मीडिया के साथ भी बदसलूकी करता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में बैरागढ़ पत्रकार संघ ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग है। हैरानी की बात तो ये है कि घटना के 2 दिन बाद भी  पुलिस व्यापारी के बेटे को अबतक नही पकड़ पाई है।

दरअसल, घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।  रविवार को बैरागढ़ स्थित श्रीजी साड़ी शोरूम में पेशे से बैंक मैनेजर अपने बेटे-पत्नी के साथ साडियां खरीदने पहुंचने थे।इस दौरान ग्राहक ने कपड़े देखे और दुकान से बाहर निकलने लगे। संचालक ने उन्हें बिल थमाते हुए पेमेंट करने के लिए कह दिया था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। 

टीआई अजय मिश्रा के मुताबिक रोहिणी रघुवंशी बैंक अधिकारी हैं। सोमवार शाम करीब पौने सात बजे वे अपने पति और बेटी के साथ श्रीजी साड़ी पर कपड़े लेने पहुंची थीं। काफी देर बाद भी उन्हें कपड़े पसंद नहीं आए तो वे दुकान से बाहर निकलने लगे। इससे दुकान संचालक का बेटा शांतनु अग्रवाल भड़क गया और महिला अफसर के साथ बदसलूकी करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में तीन साल की मासूम भी गिर गई। पुलिस ने इस मामले में शांतनु के खिलाफ मारपीट और गाली गलोच की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews