MP: कोरोना काल में स्कूल की धमकी..फीस नही तो दिखायेंगे बाहर का रास्ता

MP: कोरोना काल में स्कूल की धमकी..फीस नही तो दिखायेंगे बाहर का रास्ता

 भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

शहर में आज मध्य प्रदेश पेरेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले कार्मल कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के परिजन सुबह स्कूल की प्रिंसिपल से  फीस माफ करने की मांग को लेकर मिलने पहुंचे। वहीं मेनेजमेंट की सूचना पर स्कूल गेट पर मौजूद पुलिस अधिकारी अरविंद कौरव ने स्कूल की तरफ से एप्लीकेशन ली और पेरेंट्स को प्रिंसिपल से मिलकर और हस्ताक्षर के बाद एप्लीकेशन की कॉपी वापस सौपी।

पेरेंट्स एसोसिएशन की मांग है कि पहले तो टियूशन फीस माफ की जाए और जो भी फीस ली जाए उसे छोटी किश्तों में लिया जाए। कोरोना काल के चलते स्कूल वैसे भी ऑनलाइन क्लासेस चला रहे है पर पेरेंट्स की महनत और खर्च चार गुना हो गया है। वहीं कुछ लोगों की नौकरी चली गई है और उनके पास फीस देने के पैसे नहीं है। वहीं पेसेंट्स का कहना है कि स्कूल एक समाज सेवा है, जिसमें मात्र 10 % खर्च आता है फिर भी इतनी फीस क्यों ली जा रही है।

बता दें कि स्कूल की ओर से हालि में 15 से 18 अगस्त तक फीस भरने का SMS पेरेंट्स को भेजा गया था, साथ ही चेतावनी दी गई थी कि अगर समय रहते फीस नहीं भरी तो उनके बच्चों को वाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया जाएगा और एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews