
School Winter Holiday 2023: उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही सर्दी के चलते कई राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की तारीख को 2 से 3 दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। बिहार, यूपी और राजस्थान के बाद अब एमपी के शाजापुर में 5वीं तक और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 8वीं तक आज 17 जनवरी को भी शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
शाजापुर कलेक्टर ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा है कि शीतलहर को देखते हुए जिले के संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5 वी तक विद्यार्थियों के लिए 17 जनवरी 2023 का अवकाश घोषित किया है।शीतलहर को देखते हुए जिले की समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी बालक-बालिकाओं के लिए 17 जनवरी का एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।
अलीगढ़ में आज अवकाश
अलीगढ़ डीएम के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों का 17 जनवरी का अवकाश घोषित किया है।आदेश का पालन न करने पर अगर स्कूल खुलने की शिकायत प्राप्त होती है, तो स्कूल के प्रधानाचार्य, प्रबन्धक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभी तक 15 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद करने के आदेश थे।
इन जिलों में भी स्कूल बंद
गौरतलब है कि राजस्थान के बीकानेर, उदयपुर, अजमेर जिले में 18 जनवरी तक कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह नियम 10वीं-12वीं पर लागू नहीं होगा।वही बिहार के मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार ने भी 18 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।इसके अलावा यूपी के गोरखपुर जिले, बदायूं के डीएम ने स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का नया आदेश जारी कर दिया है। लेकिन गाजीपुर में 19 जनवरी और हापुड में 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
शीतलहर को देखते हुए जिले के संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5 वी तक विद्यार्थियों के लिए 17 जनवरी 2023 का अवकाश घोषित किया है।@schooledump @Indersinghsjp @jansamparkmp
— Collector Shajapur (@collectorshajap) January 16, 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

