ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे, बीजेपी ने किया ज़ोरदार स्वागत

ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे, बीजेपी ने किया ज़ोरदार स्वागत

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंच गए हैैं। उनके साथ नरेंद्र तोमर भी दिल्ली से भोपाल आए हैं। सिंधिया का स्वागत करने के लिये नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, यशोधरा राजे सिंधिया सहित कई बड़े नेता एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके भोपाल एयरपोर्ट से निकलते ही पहले से जमा बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कोई उनपर फूल और मालाएं फेंक रहा था तो कोई उनसे हाथ मिलाने की जद्दोजहद करता दिखा। ऐसा लग रहा था जैसे कांग्रेस के महाराजा के बीजेपी में आने की खुशी किसी से संभाले नहीं संभल रही।

बीजेपी में शामिल होने के बाद सिधिया पहली बार भोपाल पहुंचे हैं। वो एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे, लेकिन एयरपोर्ट से लेकर रास्ते में जगह जगह उनके स्वागत की इतनी ज़ोरदार तैयारी है कि उन्हें बीजेपी दफ्तर पहुंचने में काफी वक्त लगने की संभावना है। शुक्रवार को सिंधिया बीजेपी से राज्यसभा के लिये नामांकन दाखिल करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews