शिवराज के इस फैसले को सिंधिया ने सराहा, बोले-THANK YOU

शिवराज के इस फैसले को सिंधिया ने सराहा, बोले-THANK YOU

भोपाल।
सत्ता में आने के बाद से ही शिवराज सरकार प्रदेश में गहराए कोरोना संकटकाल के बीच किसानों पर विशेष फोकस बनाए हुए है।आए दिन सरकार किसानों के हित में नए नए फैसले ले रही है। अब किसानों (Farmers) को उनकी उपज का अधिक से अधिक दाम मिल सके इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने निजी मंडियां खोलने का प्रावधान मंडी अधिनियम में कर दिया है। जिसके तहत अब व्यापारी एक ही लाइसेंस के माध्यम से प्रदेश में कहीं भी अनाज खरीदी कर सकेंगे। सरकार के इस कदम की पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सराहना की है और मुख्यमंत्री शिवराज को थैंक यू कहा है।

दरअसल, सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश सरकार के इस निर्णय से हमारे अन्नदाताओं को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। किसानों को उनकी उपज का जहां अधिक दाम भी मिलेगा वहीं फसल को बेचने में भी ज़्यादा परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।हमारे किसान भाइयों के हित में लिये गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का प्रदेश के समस्त अन्नदाताओं की ओर से धन्यवाद।

बता दे कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक मूल्य दिलाने के उद्देश्य से मंडी अधिनियम में कई संशोधन किये हैं। इनके लागू होने से अब किसान घर बैठे ही अपनी फसल निजी व्यापारियों को बेच सकेंगे। उन्हें मंडी जाने की बाध्यता नहीं होगी। इसके साथ ही, उनके पास मंडी में जाकर फसल बेचने तथा समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने का विकल्प भी जारी रहेगा। अब व्यापारी लाइसेंस लेकर किसानों के घर पर जाकर अथवा खेत पर उनकी फसल खरीद सकेंगे। पूरे प्रदेश के लिए एक लाइसेंस रहेगा। व्यापारी कहीं भी फसल खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि हमने ई-ट्रेडिंग व्यवस्था भी लागू की है, जिसमें पूरे देश की मंडियों के दाम किसानों को उपलब्ध रहेंगे। वे देश की किसी भी मंडी में, जहाँ उनकी फसलों का अधिक दाम मिले, सौदा कर सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews