‘सिंधिया-शिवराज की मंशा है, अबकी बार मुझे डिप्टी सीएम बनाएं’ इमरती देवी का दूसरा वीडियो वायरल

‘सिंधिया-शिवराज की मंशा है, अबकी बार मुझे डिप्टी सीएम बनाएं’ इमरती देवी का दूसरा वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की सबसे करीबी और शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) के बयान भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं| वहीं कांग्रेस को बैठे बिठाये मुद्दा मिल रहा है| मंत्री इमरती देवा का ‘हम जिस कलेक्टर को फोन करेंगे, वह सीट जिता देगा’ कहते हुए वायरल वीडियो का विवाद अभी थमा भी नहीं था, कि अब उनका एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसमे वो डिप्टी सीएम बनने का दावा कर रही हैं|

दरअसल, इमरती देवी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्ख़ियों में हैं| कभी आंगनबाड़ियों में अंडा दिए जाने को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर| गुरूवार को उनके दो वीडियो वायरल हुए| पहले वीडियो में वह ग्रामीणों को संबोधित कर रही हैं| इस दौरान वह कह रही हैं, “सत्ता का इतना बहुमत होता है कि कलेक्टर से एक सीट की कह दिया जाएगा तो सीट मिल जाएगी”। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है, इमरती देवी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की है|

सिंधिया-शिवराज की मंशा- डिप्टी सीएम बनेंगी इमरती देवी
इधर, पहले वीडियो का विवाद थमा भी नहीं था, कि दूसरा वीडियो सामने आ गया है| जिसमे वो कह रही हैं कि वायरल वीडियो में इमरती देवी कह रहीं हैं कि- ज्योतिरादित्य और शिवराज सिंह की मंशा है, इमरती अगर अच्छे वोटों से जीत कर आए तो इस बार हम इमरती को डिप्टी सीएम बनाएं। वीडियो में वो यह भी कह रही हैं कि, हमारी विरादरी की मंत्री हैं, कहीं भी खड़े हो जाएगा तो कह दोगे कि हम डबरा के हैं और जाटव हैं तो कोई तुम्हारी गली भी नहीं रोक सकता|

वायरल वीडियो की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews