कमलनाथ के मंत्री ने फिर की सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग

कमलनाथ के मंत्री ने फिर की सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस लंबे समय से नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के इंतज़ार में है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही नए अध्यक्ष के लिए दिग्गज नेताओं के नाम की अटकलें हैं। एक बार फिर कमलनाथ के मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बड़ा बयान साने आया है। उन्होंने कहा है कि सिंधिया को प्रदेश अध्यत्र बनाए जाने से संगठन को मज़बूती मिलेगी। उनके बयान के बाद एक बार फिर सिंधिया के नाम की अटकलें तेज़ हो गईं हैं। हालांकि, तोमर सिंधिया के कट्टर समर्थकों में से हैं।

उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, ‘ ये फैसला हाई कमान को करना है। लेकिन मेरी व्यक्तिगत राय है कि सिंधिया जी को कमना सौंपने से संगठन को मज़बूती मिलेगी। ‘ उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत के दौरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘ भागवत जी की जो एजेंडा है मैं एक बात कहता हूं कि एक परिवरा मज़बूत करो समझ आती है। एक पिता का क्या फर्ज होता है। एक पिता के चार बेटे हैं तो चारों को समान रूप से देखा जाए। सब चीज़ों का ध्यान रखा जाता है। उनके चाहिए कि हर वर्ग, हर धर्म के बीच तालमेल बने। वो काम होना चाहिए। ये नहीं होना चाहिए कि हमारा देश कभी भी जब जब आप देखिए दंगे फसाद हुए हैं देश की प्रगती प्रभावित हुई है। मैं तो यह चाहूंगा कि यह दौरे खूब करें पर ये सद्भावना बनाने का काम करें।’

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही सिंधिया समर्थक उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पार्टी के अंदर के ही कुछ नेता सिंधिया के नाम पर सहमत नहीं हो पा रहे हैं। जिस वजह से हाईकमान भी ने फैसला टाल दिया है। अब सिंधिया का नाम राज्यसभा के लिए भी सामने आ रहा है। ऐसे में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी का फैसला फिलहाल टाल रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews