विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार, मानसिक समस्याओं, नशा, तनाव व आत्महत्या जैसी समस्याओं पर दी जानकारी

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार, मानसिक समस्याओं, नशा, तनाव व आत्महत्या जैसी समस्याओं पर दी जानकारी

Seminar organized on World Mental Health Day : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मप्र द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को भोपाल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जय नारायण कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मानसिक समस्याग्रस्त लोगों के मानवाधिकारों पर सेमिनार आयोजित किया गया। सारी दुनिया हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाती है जिसके लिए हर साल एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम “मानासिक स्वास्थ्य- एक सार्वभौमिक मानव अधिकार” है।

सेमिनार में मानसिक समस्याओं पर दी जानकारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल के निर्देशन और सिविल सर्जन जयप्रकाश चिकित्सालय, भोपाल की निगरानी में आयोजित सेमिनार में मानसिक समस्याओं, नशा संबंधी समस्याओं और तनाव व आत्महत्या जैसी समस्याओं पर जानकारी दी गई। इसके साथ साथ मानसिक समस्याग्रस्त लोगों के मानवाधिकारों के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मानसिक समस्याओं पर छात्र छात्राओं का उन्मुखीकरण किया गया व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। ज़िला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस अवसर पर टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत जारी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बरों (14416 और 1800-89-14416) को प्रचारित करते हुए एवम मनकक्ष में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी IEC सामग्री वितरित की गई।

विशेषज्ञों ने किया प्रतिभागियों की जिज्ञासा का समाधान

10 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में पदस्थ डॉ आर के बैरागी, (मानिसक रोग विशेषज्ञ) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के राहुल शर्मा (चिकित्सा मनोवैज्ञानिक), उपेंद्र सिंह कंसाना (मानसिक रोग नर्स) मनकक्ष के स्टाफ़ एवम कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोनिका डेविड एवं मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग के एचओडी डॉ.घनश्याम पाटीदार द्वारा सभी के मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई और आवश्यकता लगने पर लोगों को उपचार दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों के सवालों पर विशेषज्ञों द्वारा उत्तर दिए गए। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक छात्र छात्राओं और फैकल्टीज ने भागीदारी की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews