वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री का निधन, पार्टी में शोक लहर, CM ने जताया दुख

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ कांग्रेस नेता (Senior Congress Leader) और अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री झितरू राम बघेल (Jhitru Ram Baghel) का आज रविवार (Sunday) को जगदलपुर (Jagdalpur) में निधन हो गया है। बघेल के निधन (Death) की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई दिग्गजों ने बघेल के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े… सांसद सिंधिया का बड़ा बयान, कांग्रेस की अंदर की बात सड़क पर आ गई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने ट्वीट कर लिखा है कि अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व केबिनेट मंत्री रहे और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री झितरूराम बघेल जी के निधन का समाचार दुखद है।मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ ।वही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (PC Sharma) ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें॥ ॐ शांति…..

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews