सज्जन वर्मा ने PM Modi को दी चेतावनी, बोले-अब भारत का नंबर, तुम्हारे आवास में घुसेगी जनता, भाजपा का पलटवार, नाम सज्जन, सोच दुर्जन

आशीष अग्रवाल ने लिखा- आप जिस जनता को बरगला रहे हैं उसी जनता ने आपको चुनाव में हराकर घर में बिठा दिया है, क्योंकि वो भी आपके नापाक मंसूबे जानती है और उसे कभी पूरा नहीं होने देगी। यही फर्क है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधियों में।
Sajjan Verma Ashish Agarwal

Sajjan Verma warned PM Modi : बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद वहां जिस तरह लूटपाट, आगजनी , मारपीट हो रही है उससे दुनिया के देशों की चिंता बढ़ गई है, भारत भी अपने पड़ोसी देश की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर इस सम्बन्ध में कल संसद में सरकार का पक्ष रख चुके हैं लेकिन विपक्ष के नेता बांग्लादेश की तुलना भारत से कर रहे हैं और उनका मानना है कि आने वाले समय में भारत में भी ऐसे हालात बन सकते हैं, मप्र कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्नेव मंत्री सज्जन वर्मा ने तो इसके लिए सीधे नाम लेकर पीएम मोदी को चेतावनी भी दे दी है, उधर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार करते हुए X पर लिखा- नाम सज्जन, सोच दुर्जन, यही फर्क है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधियों में।

कांग्रेस ने कल मंगलवार को इंदौर में प्रदर्शन किया, इंदौर नगर निगम में हुए घोटाले सहित प्रदेश के अन्य घोटालों को लेकर किये प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित कई सीनियर कांग्रेस नेता शामिल हुए, इसी दौरान पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने बांग्लादेश में हुए तख्तापलट को भारत से जोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया।

सज्जन वर्मा की पीएम मोदी को चेतावनी-  अब जनता तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि ” दो दिन से आप देख रहे हो, बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों की वजह से प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, याद रखना नरेंद्र मोदी एक दिन ये जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है, वह तुम्हारी गलत नीतियों के कारण तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी. उन्होंने कहा कि पहले श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुसी अब बांग्लादेश में घुसी अब भारत का नंबर है।

आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा –  नाम सज्जन , सोच दुर्जन

सीनियर कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सज्जन वर्मा का ये वायरल वीडियो X पर पोस्ट करते हुए लिखा- नाम सज्जन , सोच दुर्जन, उन्होंने लिखा- कांग्रेस के नफरती पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा कह रहे हैं- नरेंद्र मोदी, एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है वह तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी। दंगे प्रेमी कांग्रेसी लगता है कि ये भूल गए कि भारत की 140 करोड़ जनता ने ही नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है और मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यो से कांग्रेस का सफाया किया है।

यही फर्क है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधियों में

भाजपा नेता ने लिखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा पर चलते हैं और नफरत फ़ैलाने वालों को धूल चटाना भी अच्छे से जानते हैं। आप जिस जनता को बरगला रहे हैं उसी जनता ने आपको चुनाव में हराकर घर में बिठा दिया है, क्योंकि वो भी आपके नापाक मंसूबे जानती है और उसे कभी पूरा नहीं होने देगी। यही फर्क है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधियों में।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews