आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर केलकर का निधन, शिवराज ने शोक जताया

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर केलकर का निधन, शिवराज ने शोक जताया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayam Sevak Sangh ) के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर केलकर (Prabhakar Kelakar) का शुक्रवार को भोपाल में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने केलकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, केलकर का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भोपाल स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय में रखा जाएगा, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उज्जैन में होगा।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक केलकर के निधन पर मुख्यमंत्री चैहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक,भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रभाकर राव केलकर के गोलोकगमन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित था। मुझे उनका सदैव यथोचित मार्गदर्शन मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews