राजाभोज एयरपोर्ट पर जिन्दा कारतूस मिलने से सनसनी, भोपाल से दिल्ली जा रहा युवक हिरासत में

राजा भोज एयरपोर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) के राजाभोज एयरपोर्ट (Rajabhoj Airport) पर एक युवक के बैग से जिन्दा कारतूस (Cartridge) मिलने से सनसनी फेल गई| युवक भोपाल से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने वाला था। चेकिंग के दौरान युवक के पास से जिन्दा कारतूस मिलने के बाद सीआईएसएफ (CISF) ने बैग जब्त कर छात्र को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, राजाभोज एयरपोर्ट पर भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने वाले युवक के बैग से चेकिंग के दौरान जिन्दा कारतूस मिला| पूछताछ के बाद युवक को CISF ने गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया| गांधीनगर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है| प्रारंभिक रूप से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक युवक मूलत: धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है| युवक सुपर्व शर्मा (24) कुछ दिन पहले भोपाल आया था। उसने बताया कि वह IIM अमृतसर से पढ़ाई कर रहा है।

पूछताछ में युवक ने बताया कि दादा की मौत के बाद वह उनकी याद में उनके कारतूस को अपने पास रखता है। वह शुक्रवार को फ्लाइट से भोपाल से दिल्ली जाने के लिए राजाभोज एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसी दौरान एंट्री गेट पर चेकिंग के दौरान CISF को उसके बैग में कारतूस मिला। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने उसे गांधी नगर पुलिस को सौंप दिया। गांधी नगर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews