सिवनी हवाला लूट: सीएम मोहन यादव का कड़ा रुख, 11 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 हिरासत में, कहा “किसी को बख्शा नहीं जाएगा”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना और नागरिकों की सुरक्षा करना है। कर्तव्य से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CM Dr Mohan Yadav

Seoni Hawala Loot

सिवनी में 2.96 करोड़ की हवाला रकम लूट मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में कानून सबके लिए समान है और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सिवनी हवाला मनी लूट प्रकरण में एसडीओपी समेत 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है और 5 को हिरासत में लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस का मुख्य दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने कर्तव्यों से हटकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, 5 हिरासत में

सिवनी जिले में हवाला की 2.96 करोड़ की लूट की घटना के पांच दिन बाद मंगलवार को एसडीओपी पूजा पांडे समेत 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 5 को हिरासत में ले लिया गया है। इनमें एसडीओपी सिवनी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, कॉन्सटेबल योगेंद्र, नीरज और जगदीश शामिल हैं।

इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2) डकैती, 126(2) गलत तरीके से रोकना, 140(3) अपहरण और 61(2) आपराधिक षडयंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए 5 पुलिसकर्मियों के अलावा जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई, उनमें प्रधान आरक्षक माखन, प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला, प्रधान आरक्षक रविंद्र उईके, आरक्षक रितेश वर्मा, एसएएफ आरक्षक केदार और एसएएफ आरक्षक सुभाष सदाफल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री का सख्त रुख

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना के बाद सख्त रवैया अपनाते हुए कहा है कि प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था सर्वोपरि है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध मुक्त वातावरण बनाना और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस का मुख्य दायित्व है। उन्होंने कहा कि “सिवनी हवाला लूट प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई होगी। कानून सबके लिए बराबर है किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

क्या है मामला

यह मामला 8-9 अक्टूबर की देर रात सिवनी के शीलादेही बाईपास पर बंडोल थाना क्षेत्र का है। कटनी से महाराष्ट्र के जालना जा रहे कारोबारी सोहनलाल परमार और उनके साथी अपनी क्रेटा कार में 2.96 करोड़ की हवाला राशि ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी पूजा पांडे के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने वाहन को रोका और चेकिंग के दौरान कारोबारियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि पुलिस ने कारोबारियों के साथ मारपीट की, उन्हें धमकाया और राशि का एक बड़ा हिस्सा गायब कर दिया। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ1.45 करोड़ की बरामदगी दर्ज की, जबकि शेष 1.51 करोड़ का कोई हिसाब नहीं मिला। कारोबारियों को डराने-धमकाने के बाद उन्हें आश्वासन देकर छोड़ दिया गया। अगले दिन 9 अक्टूबर को सोहनलाल परमार ने सिवनी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews