इंटर स्टेट डेपुटेशन पर छत्तीसगढ़ जाएंगे मप्र कैडर के दो आईपीएस

इंटर स्टेट डेपुटेशन पर छत्तीसगढ़ जाएंगे मप्र कैडर के दो आईपीएस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश कैडर (MP Cadre) के दो आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) तीन साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ जाएंगे| गृह मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है| भारत सरकार के निर्देशानुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनीत खन्ना (Vineet Khanna) और हिमानी खन्ना की सेवाएँ आगामी 3 वर्षों के लिये प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य को सौंपी हैं।

हिमानी खन्ना 2006 बैच की मध्यप्रदेश कैडर की महिला आइपीएस हैं। उनके पति विनीत खन्ना भी IPS हैं, जो मूलत: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रहने वाले हैं। दोनों अधिकारियों को तीन वर्ष के लिए इंटर स्टेट प्रतिनियुक्ति (Inter state deputation) की गई हैं। जो कि जोइनिंग के दिन तीन वर्ष के लिए रहेगी| उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इंटर स्टेट प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन लगाया था।

बता दें कि आईपीएस हिमानी खन्ना वर्तमान में ग्वालियर में डीआईजी (महिला अपराध) के रूप में तैनात हैं, जबकि विनीत खन्ना इस समय ग्वालियर में ही विशेष सशस्त्र बल में डीआईजी के रूप में पदस्थ हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews