सेक्स रैकेट: हर महीने आती थी नई कॉलगर्ल, व्हाट्सएप पर फोटो देख होती थी डील

सेक्स रैकेट: हर महीने आती थी नई कॉलगर्ल, व्हाट्सएप पर फोटो देख होती थी डील

भोपाल| राजधानी के पॉश कालोनी में चल रहे हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट के पर्दाफ़ाश के बाद पता चला है कि गिरोह का सरगना साजिद हुसैन इस रैकेट को हाई टेक तरीके से संचालित कर रहा था| वॉट्सएप पर ग्राहक को युवतियों के फोटो भेजी जाती थी| डील होने के बाद ग्राहक को लाने और छोड़ने के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने इंद्र विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर सी-106 पर छापा मार मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जब इस मकान में दबिश दी तो अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं। उनमें से एक उज्बेकिस्तान, दो नेपाल की व एक कोलकाता की है। वहीं इस गिरोह का सरगना साजिद हुसैन खान पिता सलीमउद्दीन (27) और ग्राहक रामकिशोर मीना (38) निवासी मकान नंबर-38 राजेंद्र नगर निशांत विहार कॉलोनी जिला सतना को गिरफ्तार किया गया। रामकिशोर सतना में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का मैनेजर है।

डेढ़ लाख के पैकेज पर आई थी उज्बेकिस्तान की कॉलगर्ल
गिरोह का सरगना देश के अलग अलग शहरों के अलावा विदेशी लड़कियों को भी बुलाता था| ग्राहकों को उनके बताई जगह से अड्डे तक लाने व वापस छोड़ने के लिए स्कोडा कार की सर्विस दे रखी थी। मौके से पकड़ाई उज्बेकिस्तान की कॉलगर्ल टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आई थी। दिल्ली में वह मालवीय नगर स्थित कॉलोनी में किराए से रहती है। साजिद ने डेढ़ लाख रुपए के पैकेज पर उसे 15 दिन के लिए बुलाया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह दिन में एक बार के दस हजार व एक रात रुकने के 25 हजार रुपए लेती थी। वहीं नेपाली युवतियों के देह व्यापार के रेट कम थे। वहीं मौके पर युवतियों में एक साजिद की पत्नी है। वह बंगाल की रहने वाली है। पति के कहने पर वह भी देहव्यापार करती है।

व्हाट्सएप पर होती थी डील, हर महीने नई कालगर्ल
सेक्स के कारोबार को चलाने के लिए सरगना साजिद अड्डे पर हर महीने नई कालगर्ल लाता था| युवतियों को दिल्ली या अन्य शहरों से अलग-अलग पैकेज पर बुलाया जाता था। व्हाट्सअप पर ही डील होती थी और पसंद करने के बाद रेट तय होते थे|जिस मकान में देह व्यापार का पर्दाफाश किया गया, उसमें कॉलगर्ल के साथ ग्राहकों को के लिए भी लग्जरी सुविधा दी जा रही थी। हर कॉलगर्ल के लिए अलग कमरा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews