शिवराज हुए भावुक, बोले-बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते, कहते

शिवराज हुए भावुक, बोले-बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते, कहते

भोपाल।
मध्यप्रदेश के आगर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के कारण इंदौर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था।वे बीजेपी के एक कद्दावर नेता थे। विधायक से लेकर सांसद तक के पद पर रहे। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने गहरा शोक जताया है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते, कहते।

शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि बीजेपी के प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, आगर से विधायक और अत्यंत लोकप्रिय नेता, जो सहज, सरल और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे, श्री मनोहर ऊंटवाल जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज ही सवेरे श्री मनोहर ऊंटवाल जी ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है।

आगे शिवराज ने भावुक होते हुए लिखा है कि श्री मनोहर ऊंटवाल जी मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। बीजेपी ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को।
भगवान उनके परिवार को यह असह्य वेदना सहने की शक्ति दे।बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते, कहते।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews