Shivraj Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, अब 21 वर्ष आयु की लाड़ली बहनें भी पात्र, DA वृद्धि समेत इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Shivraj Cabinet

Shivraj Cabinet Meeting Today : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता वृद्धि, संविदा नीति, अनुकंपा लाभ और लाड़ली बहना योजना में संशोधन समेत एक दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  1. लाडली बहना योजना में आयु सीमा में संशोधन । अब 21 वर्ष आयु वाली बहनें भी पात्र और टैक्टर वाली बहनों को भी लाभ। 25 जुलाई से आवेदन भरे जाएंगे। अगस्त में पूरी होगी प्रक्रिया ।10 सितंबर से किस्त का लाभ । 1260 करोड़ खर्च होगा। 18 लाख बहनों को मिलेगा।
  2. राज्य सरकार के विभागों में संविदा पर नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी। इस संशोधित नीति में संविदा कर्मचारियों को वेतन ,बीमा, ग्रेच्युटी और सरकारी अवकाश की पातत्रा जैसे प्रावधान शामिल है।
  3. राज्य के कर्मचारियों अधिकारियों का 4 %  डीए बढ़ा ।  1 जनवरी 2023 से लागू ,जनवरी से जून 2023 तक 6 माह का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा।
  4. ग्वालियर शहर में केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी, एबी रोड़ (NH-46) तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर, फ्लाय ओवर निर्माण को मंजूरी।
  5. इंदौर, इच्छापुर मार्ग से ओंकारेश्वर नए बस स्टेंड तक फोर लेन सड़क निर्माण कार्य को राज्य मद से स्वीकृति ।
  6. केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि के अंतर्गत नागौद से मैहर व्हाया सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर मार्ग के निर्माण को मंजूरी ।
  7. केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि के अंतर्गत मालीवाया से सलकनपुर, नीलकछार तक फोरलेन के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति ।
  8. सलकनपुर नील कछार 4 लेन, इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओम्कारेश्वर नए बस स्टैंड तक 4 लेन मैहर तीर्थ स्थान सहित प्रदेश में विभिन्न स्थानों के लिए 1842 करोड रुपए की सड़कों और फ्लायओवर की कैबिनेट ने मंजूरी दी
  9. नवगठित निवाड़ी जिले में विभागीय अमले सहित कार्यालय खोलने को मंजूरी। 19 नए पद स्वीकृति
  10. भोपाल शहर में केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि के अंतर्गत भोपाल-इंदौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ) में सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई ओवर निर्माण को मंजूरी। यह ब्रिज लगभग 306 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण भी सेंट्रल रोड इंफ्रॉस्ट्रक्चर फंड के तहत होगा। 306.40 करोड़ रुपए से बनेगा।
  11. शाहपुर, रंगोली, गिरवर, भैंसवाही, हिनगन ढाना, मोकलपुर चौराहा(NH-44) तक सड़क निर्माण को स्वीकृति ।
  12. नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में स्थित खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वार्ड क्रमांक 18 देवगांव स्थित जमीन बेचने की मंजूरी ।

— Jansampark MP (@JansamparkMP) July 18, 2023

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews