दिवाली से पूर्व शिवराज सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, 4% DA बढ़ाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा

7th pay commission da hike

Employees DA hike

MP News : मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है, सरकार ने 4% DA बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन आचार संहिता प्रभावित होने के कारण सरकार ने इसका प्रस्ताव बनाकर निर्वाचन आयोग को भेजा है, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की  हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस आशय का ट्वीट किया है।

शिवराज सरकार ने 4% DA बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली पर मध्य प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को तोहफा दिया है, इस तोहफे का इंतजार कर्मचारी लम्बे समय से कर रहे थे,मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी सरकार ने निर्वाचन आयोग को 4% DA (महंगाई भत्ते ) बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दी खुशखबरी 

सीएम शिवराज ने ट्वीट किया – दीपावली के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों और पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि करने का प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। इससे राज्‍य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के बराबर हो जाएगा। राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

महंगाई भत्ते के इस प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग की मुहर लगते ही मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर ही महंगाई भत्ता मिलने लगेगा, अभी मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 42% DA मिल रहा है 4% वृद्धि के बाद ये बढ़कर 46 % हो जायेगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews