शिवराज सरकार ने फिर लिया 1000 करोड़ का कर्ज़, पिछले 4 महीने में लिए इतने करोड़ का लोन

शिवराज सरकार ने फिर लिया 1000 करोड़ का कर्ज़, पिछले 4 महीने में लिए इतने करोड़ का लोन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण का देखो अब आर्थिक स्थितियों पर भी साफ नजर आने लगा है। आम जनता के साथ-साथ अब सरकारी खजाना पर भी कोरोना की नजर लग गई है। जिसके बाद भारी आर्थिक संकट से जूझ रही शिवराज सरकार ने एक बार फिर 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है।

दरअसल कोरोना संकट काल से जूझ रहे प्रदेश सरकार इससे पहले भी 4000 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। वही शिवराज सरकार वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए अब हर माह भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेने की योजना में है। जिसके तहत जुलाई में 2000 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। केंद्र सरकार ने राज्य को लगभग साढ़े 14 हजार रुपए का कर्ज देने की अनुमति दी थी। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की वजह से आर्थिक गतिविधियां चरमरा गई है।यहां पर देश में औद्योगिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के साथ निर्माण कार्य की गति को भी बढ़ावा देना है। जिसको लेकर प्रदेश सरकार बजट में लगभग 28 हजार करोड़ रुपए पहले ही घटा चुकी है।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने व्यक्ति सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जहां उन्होंने सख्त निर्देश दे दिए थे कि अनावश्यक खर्च पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने वेतन भत्ता का 30 फीसदी हिस्सा सितंबर तक मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला भी किया था। वही राज्य के पूर्व से तय सीमा के भीतर लिए जाने वाले कर्ज को इस रणनीति से खर्च किया जा रहा है। जिससे प्रदेश की रुकी हुई परियोजना को बल मिल सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews