
MP Transfer : मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, निर्वाचन आयोग ने भी शासन को दिशा निर्देश देने तेज कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद शिवराज सरकार ने इसपर अमल करना शुरू कर दिया है और तीन साल से ज्यादा एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के आज तबादला आदेश जारी किये हैं।
मप्र शासन ने निर्वाचन आयोग के निर्देश के पालन में 23 नगर पालिकाओं में मुख्य नागर पालिका अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, ये सभी CMO की पदस्थापना को एक ही स्थान पर तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका था, राजनीतिक और प्रशासनिक पकड़ मजबूत होने के चलते ये CMO नगर पालिकाओं में लम्बे समय से जमें हुए थे जिन्हें अब निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है।


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

