
दिल्ली/भोपाल। दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए और भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने उनके लिये प्यार का सागर उड़ेल दिया। एक प्रेस कॉफ्रेंस में शिवराज ने कहा कि अब महाराज और शिवराज एक हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस में यशोधरा राजे सिंधिया भी उनके साथ मौजूद थीं।
उन्होने कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी और व्यक्तिगत रूपस में मेरे लिये भी आनंद और प्रसन्नता का दिन है। आज मुझे श्रद्धेय राजमाता की याद आ रही है। वो बीजेपी के लाखों बेटों की मां थीं और आज उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बीजेपी परिवार में शामिल हो गए हैं। उन्होने कहा कि आज पूरा सिंधिया परिवार बीजेपी के साथ है और इस बात की हमें हार्दिक प्रसन्नता है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

