शिवराज ने बताया कब होगा कैबिनेट का गठन, देखिये वीडियो

शिवराज ने बताया कब होगा कैबिनेट का गठन, देखिये वीडियो

भोपाल| कोरोना संकट के चलते चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाए हैं| जिसके चलते मंत्री बनने के लिए जोर लगा रहे नेताओं का इन्तजार बढ़ गया है| वहीं विपक्षी नेता भी कोरोना संकट में कोई मंत्री न होने पर सीएम पर निशाना साध रहे हैं| इस बीच शिवराज ने साफ़ किया कि मंत्रिमंडल का गठन थोड़े दिनों के बाद किया जाएगा|

सीएम शिवराज ने बताया कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद 23 मार्च से लगातार कोरोना युद्ध में लगे हुए थे| पार्टी ने फैसला किया कि फिलहाल कोरोना की इस जंग को जीतना है, मंत्रिमंडल का विस्तार थोड़े दिन बाद हो जाएगा| उन्होंने बताया अब लॉक डाउन का एक चरण 14 अप्रैल को ख़त्म हो रहा है| आगे जैसी भी परिस्थितियां बनेंगी पार्टी के साथ विचार कर मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा|

शिवराज कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री बनेगा इसको लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई हैं| भाजपा की सत्ता वापसी में प्रमुख भूमिका में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व विधायकों को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है| कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कुछ नेताओं को दोबारा मंत्री बनने का मौका मिल सकता है| इसके अलावा दो-तीन बार के विधायकों सहित शिवराज की टीम के पुराने चेहरे एक बार फिर मंत्री बन सकते हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews