चयनित शिक्षकों द्वारा भूख हड़ताल के साथ श्रीमद्भागवत कथा

चयनित शिक्षकों द्वारा भूख हड़ताल के साथ श्रीमद्भागवत कथा

Bhopal News : मध्यप्रदेश के इतिहास में ऐसा पहला प्रदर्शन वर्ष 2018 के चयनित शिक्षकों द्वारा 22 मई से भूखहड़ताल के साथ अब 14 मई से लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल के सामने श्रीमद्भागवत कथा के साथ भूखहड़ताल प्रारम्भ कर दी हैं। मध्यप्रदेश के इतिहास में यह पहला ऐसा आन्दोलन हैं जिसमे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चयनित शिक्षकों के द्वारा किया जा रहा हैं।

कई दिनों से तपती धूम में बैठे है अभ्यर्थी 

आज भागवत कथा का दूसरा दिन हैं, भारतीय ईडब्ल्यूएस संघ के अध्यक्ष धीरज तिवारी ने बताया कि हमनें भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण को अब ज्ञापन दिया हैं और ईश्वर से प्रार्थना की है और वर्ष 2018 में प्रथम चरण में रिक्त रह गए पदों पर पद वृद्धि के साथ भर्ती प्रक्रिया चुनाव के पहले ही पूर्ण करने के लिए प्रभु की शरण ली हैं। चयनित शिक्षक में से ही एक संस्कृत विषय के अभ्यर्थी देवेन्द्र कुमार शास्त्री कथा का पाठ कर रहे हैं, अर्थशास्त्र विषय के अभ्यर्थी करण सिंह राजपूत यजमान बने हैं, रचना व्यास ,रक्षा जैन, संगीता सिंह, सुशांत जोशी,अमित जाट,सोबरन चौधरी व अन्य चयनित शिक्षक ने योगेश्वर प्रभु को बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों के प्रथम चरण के बाद 5935 पद व ईडब्ल्यूएस वर्ग के 848 पद रिक्त हैं माध्यमिक शिक्षकों के 2233 पद रिक्त हैं। सभी चयनित शिक्षक कथा का श्रवण कर प्रभु से अपनी मांगों को पूरा कराने का संकल्प ले कर बैठे हैं। गौरतलब हैं कि कथा के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों को भी कथा हेतु आमंत्रित किया हैं।

[dgv_vimeo_video id=”837151363″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews