आखिरकार साइलेंसर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 06 महीने की मशक्कत के बाद हुए गिरफ्तार

आखिरकार साइलेंसर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 06 महीने की मशक्कत के बाद हुए गिरफ्तार

BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल पुलिस ने कार के साइलेंसर चोरों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है, पिछले करीबन 6 महीने से यह चोर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे, पकड़े गए चोर ईको कार के साइलेन्सर चोरी करते थे यह दिन में रेकी करते थे और फिर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे पुलिस ने इनके पास से करीबन ढाई लाख रुपये कीमत के साइलेन्सर बरामद किए है। भोपाल की कमलानगर पुलिस ने मारूति ईको कार के सायलेंसर चोरों को पकड़ा है।

दिन मे रेकी कर रात मे चोरी

पुलिस ने आरोपी करन बाल्मीक ,नदीम हसन को पकड़ा है यह आरोपी हिमांशू कालडा उर्फ अमन निवासी पंजाब को चोरी के साइलेंसर बेचते थे, आरोपी दिन मे रेकी कर रात मे चोरी की वारदात करते थे। आरोपियों ने पिछले छह माह मे 9 ईको कार के सायलेंसरो की चोरी की थी, पकड़े गए आरोपियों से 5 सायलेंसर बरामद हुए है, पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने 4 दिन की रिमांड पर लिया है।

यह है आरोपी 

मुखबिर की सूचना पर ईको कार के सायलेंसर चोरी के अज्ञात आरोपी के रुप में करन बाल्मीक पिता महेश बाल्मीक उम्र 22 साल नि. अंबेडकर मूर्ती के पास झुग्गी बापू नगर थाना कमला नगर भोपाल की पहचान हुई जिससे पूछताछ करने पर चोरी हुआ ईको कार के सायलेंस्ररों के संबंध मे पूछताछ पर बताया कि मै अपने दोस्त नदीम हसन पिता नईम हसन उम्र 21 साल नि. म.न. 22 बागफरत अफ्जा बोगदा पुल थाना ऐशबाग के साथ घटना कारित करना बताया उक्त आरोपीगणो व्दारा चोरी किये हुये सायलेंस्रो को हिमांशू कालडा उर्फ अमन पिता सुरेश कुमार कालडा उम्र 24 साल नि. म.न. 105 जीवी पंत स्कूल के पास सुदंर नगर थाना अशोका गार्डन भोपाल को बेचना बताया आरोपी कि निशादेही पर ईको कार के सायलोस्रो को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, उम्मीद है और भी मामलों का खुलासा होगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews