
CM Dr Mohan Yadav Ashwini Vaishnav
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच रेलवे ने मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है, रेल मंत्रालय ने 8.60 किमी लम्बी 189.04 करोड़ रुपये की लागत वाली नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए उज्जैन बायपास लाइन को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस सौगात के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है उन्हें धन्यवाद दिया है।
रेलवे ने अपनी परिचालन दक्षता बढ़ाने, सुरक्षा में सुधार करने और यात्रा के समय को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 1150 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें औनरिहार-वाराणसी सिटी के बीच तीसरी लाइन, रिंगास-सीकर खंड का दोहरीकरण और उज्जैन बाईपास लाइन शामिल हैं।
रेलवे ने मध्य प्रदेश को 8.60 किलोमीटर उज्जैन बाईपास लाइन मंजूर की है जो नईखेरी-चिंतामन गणेश स्टेशन को जोड़ेगी इसकी लागत 189.04 करोड़ रुपये है। पश्चिम रेलवे के अंतर्गत उज्जैन बाईपास लाइन परियोजना एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी जिससे उज्जैन जंक्शन पर ट्रेनों के संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
सिंहस्थ से पहले मिली सौगात
विशेष बात ये है कि यह कॉरिडोर विशेष रूप से 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए बहुत अहम् है, इसके बन जाने से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और अन्य पूजनीय स्थलों पर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध ट्रेन आवागमन को बढ़ावा देगा। त्योहारों के व्यस्त मौसम में यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक होगा।
इस बायपास के बन जाने से दैनिक यात्रियों को तो लाभ होगा ही साथ ही माल ढुलाई सेवाओं के संचालन को भी लाभ होगा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन बायपास को मंजूरी देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है ।
सीएम ने जताया रेल मंत्री का आभार
सीएम ने X पर लिखा- रेल मंत्रालय ने 8.60 किमी की नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए उज्जैन बायपास लाइन को स्वीकृति प्रदान की है। इस लाइन के प्रारंभ होने से उज्जैन के समीप वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। यह ‘सिंहस्थ-2028’ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाएगा। उज्जैन से ट्रेनों को वापस मोड़ने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और ट्रेनों में विलंब नहीं होगा। इस बायपास रेल लाइन को स्वीकृति देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार।
Indian Railways has approved major infrastructure projects worth over 1150 crores in Uttar Pradesh, Rajasthan and Madhya Pradesh, including a third line between Aunrihar – Varanasi City, doubling of the Ringas – Sikar section and the Ujjain bypass line, to enhance operational…
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 13, 2026
रेल मंत्रालय ने 8.60 किमी की नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए उज्जैन बायपास लाइन को स्वीकृति प्रदान की है।
इस लाइन के प्रारंभ होने से उज्जैन के समीप वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। यह 'सिंहस्थ-2028' के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाएगा। उज्जैन से…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 13, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

