स्मार्ट सिटी : सुरेन्द्रनाथ सिंह का प्रदर्शन, दोषी अधिकारियों को बर्खास्त की मांग

स्मार्ट सिटी : सुरेन्द्रनाथ सिंह का प्रदर्शन, दोषी अधिकारियों को बर्खास्त की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल में स्मार्ट सिटी (Smart City) ने शहर के न्यू मार्किट जवाहर चौक इलाके से 140 दुकाने हटाई थी, जिसके बाद अब दुकानदारों में विरोध बढने लगा है। दुकानदारों के इस विरोध में पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह  (Surendranath Singh) भी उनका साथ दे रहे है। बुधवार को शहर के आर्य समाज (Arya Samaj) मंदिर के पास पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह यानि मम्मा के नेतृत्व में दुकानदारों ने स्मार्ट सिटी का जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल सलीम (Abdul salim) समेत भाजपा नेता और कई दुकानदार मौजूद रहे।इस दौरान व्यापारियों ने कार सेवा की और स्मार्ट सिटी से जल्द दुकानदारों को दुकानें दिए जाने की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की भी मांग की हैं।शहर में बन रही स्मार्ट सिटी के नाम पर दुकानें हटाए जाने का विरोध लगातार बढ़ रहा है। सुरेंद्र नाथ सिंह का आरोप है कि पक्की दुकानें हटाए जाने के बाद भी अभी तक दुकानदारों को दुकानें नही मिली है।स्मार्ट सिटी के इस रवैये से दुकानदारों के लिए भूखे मरने की नौबत आ गई है।

गुमठी वालों का भी साथ दे चुके हैं मम्मा
2019 में एमपी नगर जोन-1 से नगर निगम ने गुमठियां हटाई थी।मम्मा ने यहां भी गुमठी वालों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया था और साफ प्रशासन को चेतावनी देते हुए कह दिया था कि अपने को गुमठी एमपी नगर में ही लगाना है। बता दें कि नगर निगम ने एमपी नगर जोन- 1 से सड़क किनारे लगी करीब 400 गुमठियों को हटाया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews