स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, बिल भरते ही अपने आप जुड़ जाएगा कटा बिजली कनेक्शन

पहले चरण में यह सुविधा 2020 से 2024 के बीच लगे 7.25 लाख स्मार्ट मीटर से संबद्ध उपभोक्ताओं को दी गई है।
smart meter

MP News : मध्य प्रदेश में बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को आने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने शुरू किये हैं, अभी पश्चिम क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी के क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाये गए हिं जो धीरे धीरे पूरे प्रदेश में लगाए जायेंगे, अब शासन स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को एक नई सुविधा देने जा रही है यानि यदि तय समय पर बिजली का बिल नहीं भरने पर उनका कनेक्शन ऑटोमेटिक कटता है तो बिल भरते ही वो ऑटोमेटिक जुड़ भी जायेगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को गुरुवार से एक और सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा के मुताबिक यदि किसी स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ता का कनेक्शन बकाया बिल राशि तय समय तक जमा नहीं करने पर ऑटोमेटिक कटता है तो ऑन लाइन बिल भरते ही उसका कनेक्शन कुछ मिनट में ही पुनः जुड़ जाएगा। उसे बिजली कार्यालय आने या किसी को फोन करने, जमा रसीद भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

मोबाइल पर बिल की राशि और जमा करने की अंतिम तारीख का मैसेज भेजती है कंपनी

उन्होंने बताया, बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को एक निश्चित तारीख तक बिल राशि जमा करने की सुविधा व राशि जमा करने का मैसेज देती है, इसके बाद उपभोक्ताओं बिल की राशि जमा नहीं करता है तो बिजली ऑटोमेटिक रूप से कटती है ऐसे में बिल राशि एवं बिजली कनेक्शन काटने, जोड़ने की राशि सहित कुल बिल मोबाइल/कम्प्यूटर पर दिखेगा।

कुछ सेकण्ड में ऑटोमेटिक जुड़ जायेगा कनेक्शन

एमडी रजनी सिंह ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा बिल की कुल राशि जमा करते ही कनेक्शन अपने आप जुड़ जाएगा। इस सुविधा के लिए पेमेंट गेटवे से सूचनाएं तुरंत ही बिजली कंपनी की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के पास आएगी, कुछ सेकंड में यह सूचना अपने आप स्मार्ट मीटर परियोजना के सर्वर तक पहुंच जाएगी उसके बाद कनेक्शन ऑटोमेटिक जुड़ जाएगा।

पहले चरण में यह सुविधा 2020 से 2024 के बीच लगे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को

पहले चरण में यह सुविधा 2020 से 2024 के बीच लगे 7.25 लाख स्मार्ट मीटर से संबद्ध उपभोक्ताओं को दी गई है। इसके लिए कंपनी की आईटी शाखा, पेमेंट गेटवे सिस्टम और स्मार्ट मीटर परियोजना शाखा को एक दूसरे से रियल टाइम संबद्ध किया गया है। इस अवधि के पहले के स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को भी यह सुविधा प्रदान करने के लिए विभागीय तौर पर कार्य किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

बिजली कंपनी द्वारा मप्र में सबसे पहले इंदौर से स्मार्ट मीटर कन्ज्यूमर ऑटोमेशन प्रक्रिया प्रारंभ होने और नई उपभोक्ता सुविधा प्रदान करने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने कर्मचारियों को बधाई दी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews