विंध्याचल भवन में देर रात निकला दुर्लभ प्रजाति का सांप, सर्प विशेषज्ञ ने रेस्क्यू किया

विंध्याचल भवन में देर रात निकला दुर्लभ प्रजाति का सांप, सर्प विशेषज्ञ ने रेस्क्यू किया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में बुधवार रात विंध्याचल भवन से एक सांप को पकड़ा गया। रात करीब डेढ़ बजे के आसपास त्रिंकेट गिलहरियां प्रजाति के इस रेयर सांप को रेस्क्यू किया गया।

विंध्यालय भवन परिसर के अंदर कई दिनों से इस सांप के दिखाई देने का की चर्चा थी। कर्मचारियों में सांप को लेकर दहशत का माहौल था। इसी दौरान बुधवार देर रात जब ये सांप फिर दिखाई दिया तो सर्प विशेषज्ञ शाहिद अली को बुलाया गया और उनके द्वारा इसे रेस्क्यू किया गया। बारिश के मौसम में उमस के कारण सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। शाहिद अली ने बताया कि इनमें विषैले और बिना विष वाले दोनों तरह के सांप होते हैं।  उन्होने कहा कि किसी भी सांप के दिखने पर उसे मारे नहीं और किसी सांप पकड़ने वाले को बुलाकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर दें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews