दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु के मध्य स्पेशल ट्रेन वाया-इटारसी चलेगी 02-02 ट्रिप

Summer Season Special train

Summer Season Special

RAIL  NEWS : रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 03259/03260 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर के मध्य 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल 
गाड़ी संख्या 03259 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 04.07.2023 एवं 11.07.2023 (मंगलवार) को दानापुर स्टेशन से 15.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 07.00 बजे इटारसी पहुँचकर, 07.10 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 13.00 बजे एसएमविटी बेंगलुरु स्टेशन पहुँचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03260 एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 06.07.2023 एवं 13.07.2023 (गुरुवार) को एसएमवीटी बेंगलुरु स्टेशन से 23.25 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 06.35 बजे इटारसी पहुँचकर, 06.45 बजे इटारसी से प्रस्थान कर तीसरे दिन 23.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट- यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी,मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, पेराम्बूर, काटपाड़ी,जोलारपेट्टई एवं बांगरपेट स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 18 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 20 डिब्बे रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews