
Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor
BHOPAL NEWS : भोपाल में विक्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बेचना दुकान संचालक को भारी पड़ गया, शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग ने जब जांच की तो पाया दुकान से विक्रय मूल्य से ज्यादा कीमत पर ग्राहकों को शराब बेची जा रही है, वही कुछ ब्रांड ज्यादा महंगी कीमत पर विक्रय किए जा रहे है, आबकारी विभाग की पड़ताल में मिली जानकारी के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने दो दुकानों के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिए, इनमें भोपाल के झिरनिया और तारासेवनिया की दो दुकाने है, इसके साथ ही दोनों दुकानों पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि अवधेश अटेरिया की यह दोनों दुकाने है।

आबकारी विभाग की सख्ती
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भोपाल शहर में लगातार अनियमितता कर रहे शराब दुकान संचालको के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्ती जारी है, वही सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के निर्देशन में लगातार टीमें शहर में नियमों का पालन न करने वाली शराब दुकानों पर कार्रवाई कर रही है, इसके साथ ही मनाही के बावजूद जिन रेस्टोरेंट में शराब परोसी जा रही है, आबकारी विभाग की टीम इन होटल और रेस्टोरेंट में न सिर्फ कार्रवाई कर रही है बल्कि इन्हे सील भी किया जा रहा है। इसके साथ ही आबकारी विभाग ने राजधानी भोपाल में पहली बार कार्रवाई के बाद हुक्का लाउंज में मनाही के बावजूद संचालित हुक्का बार के संचालकों पर मामला दर्ज करवाया है।
