मंत्री को घेरना हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को पड़ा भारी, रस्सियों से बांधकर पुलिस थाने लाई

मंत्री को घेरना हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को पड़ा भारी, रस्सियों से बांधकर पुलिस थाने लाई

Bhopal Protest in Front Of The Minister Prabhuram : भोपाल में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का जेपी अस्पताल में हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घेराव किया। 100 से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंत्री को ऐसा घेरा कि उन्हे मौके से दूसरे वाहन में बैठकर निकलना पड़ा, दरअसल कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से आश्वासन की घोषणा कराना चाहते थे। मंत्री के घेराव की इस घटना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची हबीबगंज पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 20 से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया है इस दौरान उनके हाथ बांधकर उन्हे प्रदर्शन स्थल से थाने लाया गया।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) December 24, 2022

यह थी घटना

इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कई संविदा कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में लिया और उन्हे बांधकर एक साथ थाने लाया गया, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी का आरोप है कि गिरफ्तार किए गए संविदा कर्मचारियों को हबीबगंज थाने में परेशान किया जा रहा है, वही उनसे पैसों की मांग की जा रही है।

गौरतलब है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्य कर्मचारी एक हफ्ते से नियमितीकरण, वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों के निराकरण को लेकर विभाग के अफसर सुनवाई नहीं कर रहे। शनिवार को पहले से तय शेड्यूल के अनुसार संविदा कर्मचारी जेपी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी कोविड संदिग्धों की स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और इलाज के इंतजामों का रिव्यू करने अस्पताल पहुंचे थे। उसी दौरान जैसे ही प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों को इस बात की जानकारी लगी, उन्होंने पहले मंत्री डॉ. चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद  संविदा कर्मचारियो ने मंत्री को घेर लिया, इससे वह असहज हो गए। मंत्री को सुरक्षा कर्मचारियों ने हबीबगंज पुलिस की मदद से दूसरी कार में बिठाकर भीड़ से निकाला।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews