Scholarship : छात्रों को एक और बड़ी राहत, अब इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार ने छात्रों (Student) को बड़ी राहत दी है।अल्पसंख्यक विद्यार्थियों काे पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना (Scholarship scheme) के लिए आवेदन करने की तारीख 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। पात्र छात्र और छात्राएं छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।यह फैसला डीबीटी मिशन (DBT Mission) द्वारा लिया गया है।

यह भी पढ़े… नगरीय निकाय चुनाव : टिकट वितरण को लेकर अरुण यादव का बड़ा बयान

पिछड़ावर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (Backward and minority welfare) ने बताया है कि पात्र विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (Post Matric Scholarship Scheme) तथा मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना (Merit cum Means Scholarship Scheme) के नवीन आवेदन पत्र एवं नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। आवेदन पत्र national scholarship portal 2.0 पर 20 जनवरी तक दर्ज किये जा सकते हैं। इनका प्रथम स्तर का सत्यापन 5 फरवरी तक तथा द्वितीय स्तर का सत्यापन 20 फरवरी तक किया जायेगा।

बता दे कि भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (Ministry of Minority Affairs) द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के पोस्ट मैट्रिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाता है। इसी तरह पात्र विद्यार्थियों को मेरिट कम मीन्स योजना से भी छात्रवृत्ति दी जाती है। इनके लिये ऑनलाइन आवेदन पत्र (Online Application Form) भरने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब आवेदन पत्र 20 जनवरी 2021 तक जमा किये जा सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews