स्वस्थ मन-स्वस्थ तन अभियान : बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच, तनाव से बचने के उपाय बताए गए

स्वस्थ मन-स्वस्थ तन अभियान : बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच, तनाव से बचने के उपाय बताए गए

Swasth Man Swasth Tan Abhiyan : आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 4 माह से जारी भारत सरकार के “स्वस्थ मन स्वस्थ तन अभियान” में गुरुवार 10 अगस्त को अपना घर आश्रम, इंद्रपुरी भोपाल में रहने वाले वरिष्ठजनों के बीच मानसिक समस्याओं की स्क्रीनिंग, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल के मार्गदर्शन में ज़िला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) ने इस अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान 120 लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई और सभी को अपने तनाव को समझते हुए उसके उचित निवारण और बढ़ती आयु में बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने की रणनीतियां बताई गईं। इसके साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य, वरिष्ठजनों में होने वाले मनोरोगों की संकल्पनाओं को भी रेखांकित करते हुए उनकी पहचान और उपचार की जानकारी स्टाफ की भी दी गई।

इस अवसर पर टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत जारी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बरों (14416 और 1800-89-14416) को प्रचारित करते हुए एवम मनकक्ष में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी IEC सामग्री वितरित की गई। आज के कार्यक्रम के दौरान जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में पदस्थ डॉ आर के बैरागी, (मानिसक रोग विशेषज्ञ) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के राहुल शर्मा (चिकित्सा मनोवैज्ञानिक) व उपेंद्र सिंह कंसाना (मानसिक रोग नर्स) ने स्क्रीनिंग और जागरूकता की गतिविधियां कीं।
कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों के सवालों पर विशेषज्ञों द्वारा उत्तर दिए गए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews