सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर के अपमान का आरोप

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री और वीडी शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने धारा 370 का विरोध किया था, लेकिन कांग्रेस ने उन पर दबाव बनाकर जम्मू-कश्मीर के वंचित वर्गों को उनके अधिकारों से वंचित रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर झूठ और छल की राजनीति करने का आरोप लगाया।
CM Mohan Yadav

भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का आरोप भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब डॉ. मुखर्जी का योगदान कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने धारा 370 के खिलाफ आंदोलन किया था। सीएम ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने भी धारा 370 के विरोध किया था लेकिन कांग्रेस ने उनपर दबाव बनाया था। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर की आत्मा उस दिन भी रोई थी जब जम्मू कश्मीर के लोगों को उनके अधिकार से वंचित किया गया था।

मुख्यमंत्री ने दी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर आरोप लगाए

आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब डॉ. मुखर्जी का योगदान कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने धारा 370 का साहसिक विरोध किया, लेकिन उस समय कांग्रेस ने उनकी बात नही मानी और डॉ अंबेडकर पर भी दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित किया।जीते जी बाबा साहेब को लोकसभा नहीं जीतने दी गई। उनके निधन के बाद उनके दाह संस्कार में भी कांग्रेस ने रोड़ा अटकाया। जिस विमान से उनका पार्थिव शरीर ले जाया गया, उसके पैसे भी उनसे वसूले गए।” सीएम ने यह भी कहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट ने अंबेडकर की मूर्ति को लेकर कमेटी बनाई है और जो निर्णय आएगा, राज्य सरकार उसका पालन करेगी।

वीडी शर्मा का विपक्ष पर प्रहार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “कांग्रेस ने हमेशा झूठ और छल की राजनीति की है। इतिहास गवाह है कि उन्होंने बाबा साहेब का लगातार अपमान किया जबकि भाजपा ने सदैव उनका सम्मान किया है।” उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अब कांग्रेस जनाधार खो रही है क्योंकि जनता उसकी सच्चाई समझ चुकी है। बीजेपी ने ऐलान किया है कि 25 जून को वो “काला दिवस” के रूप में मनाएगी, ताकि लोगों को यह याद दिलाया जा सके कि 1975 में इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की थी।

[dgv_vimeo_video id=”1095510920″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews