बागेश्वर धाम में दस साल की बच्ची की मौत, आयोग ने लिया संज्ञान

Bageshwar dham

MadhyaPradesh -Ten year Old Girl Died in Bageshwar Dham : मप्र मानव अधिकार आयोग ने छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में एक दस साल की बच्ची की मौत हो जाने के मामले में संज्ञान लिया है। राजस्थान के बाड़मेर से एक मां अपनी बच्ची को लेकर पहुंची थी। बागेश्वर महाराज ने बच्ची को भभूति भी दी और कहा कि यह शांत हो चुकी है, इसे ले जाओ। मौत के बाद बच्ची को सरकारी एंबुलेंस भी नहीं मिली। परिजन उसे 11,500 रूपये में प्राइवेट एंबुलेंस से राजस्थान ले गये। मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से प्रतिवेदन मांगा है।

यह था मामला 

बागेश्वर धाम में राजस्थान से आई 10 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की तबियत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिय। उसके शव को प्राइवेट एंबुलेंस से परिजन बाड़मेर ले गए हैं। मृतक बच्ची का नाम विष्णु कुमारी है। वह 17 फरवरी को बागेश्वर धाम आई थी। परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी के दौरे आते थे। चमत्कार की बात सुनकर वह बागेश्वर धाम आई थी, जहां उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि धाम पर बच्ची को मिर्गी के दौरे आ रहे थे। रात भर बच्ची जागी रही थी। दोपहर में उसकी आंखें झपकी तो परिजनों ने समझा बच्ची सो गई है। शरीर में हलचल न होने के बाद उन्हें आशंका हुई तो वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews