कमलनाथ सरकार का बड़ा ऐलान, रिलीज से पहले MP में ‘थप्पड़” टैक्स फ्री

kamalnath-sarkar-budget

भोपाल।
मुख्यमंत्री कमलनाथ(cmkamalnath) ने बॉलीवुड(bollywood) एक्ट्रेस तापसी पन्नू (tapsi pannu)की अपकमिंग फिल्म थप्पड़(thappad) को एमपी (madhypradesh)में टैक्स फ्री(tax free) करने का ऐलान किया है। यह फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और अनुभव सिन्हा की निर्देशन में बनी फिल्म में घरेलू हिंसा का मुद्दा उठाया है। इससे पहले अक्षय कुमार की पैडमैन और दीपिका पादुकोण की छपाक को टैक्स फ्री किया गया था।

दरअसल, छपाक के बाद अब मध्यप्रदेश में बालीवुड मूवी थप्पड़ को टैक्स फ्री कर दिया है।फ़िल्म को मध्यप्रदेश माल एवं सेवाकर से छूट दी गई है। फ़िल्म थप्पड़ महिला केंद्रित है, जिसमें घरेलू हिंसा की शुरुआत आखिर कैसे होती है, ये फ़िल्म में दिखाया गया है। सरकार की घोषणा के बाद राज्य कर विभाग ने फिल्म को तीन महीने के लिए एसजीएसटी से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के निर्णय और आदेश जारी होने के बाद राज्य कर विभाग ने सभी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स को निर्देशित किया है कि फिल्म देखने आने वाले दर्शकों से टिकट पर एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) न वसूलें। फिलहाल फिल्म की टिकट पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। इसमें से आधा हिस्सा एसजीएसटी का होता है। प्रदेश सरकार इसी कर में छूट प्रदान कर रही है।

सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में 28 फरवरी से रिलीज होने वाली हिंदी फिल्म “ थप्पड़ “ को जिसकी पटकथा एक सामाजिक संदेश पर आधारित है , को राज्य वस्तु एवं सेवा कर ( एसजीएसटी )की छूट प्रदान की जाती है।लिंग भेदभाव हिंसा पर आधारित इस फ़िल्म की पटकथा में एक महिला के बदलाव , बराबरी के हक़ व आत्म सम्मान के लिये किये संघर्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है।

रिलीज होने से पहले ही फिल्म जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा और विशाल भारद्वाज सहित उद्योग के विभिन्न निर्देशकों ने दिल्ली, जयपुर और भोपाल में तापसी पन्नू अभिनीत थप्पड़ की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की है। फिल्म को इन शहरों में बहुत सराहना मिली है और कई लोगों ने इसे ‘इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म’ क़रार किया है।फिल्म 28 फरवरी, 2020 को रिलीज की जाएगी।

खास बात ये है कि हमेशा की तरह तापसी की ये फिल्म भी एक समाजिक संदेश देती नजर आएगी। तापसी पन्नू इस फिल्म में पत्नी का किरदार निभा रही हैं, वह आम औरत की तरह घर-परिवार व पति के लिए सब कुछ करती नजर आ रही हैं। फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जिसे सबके सामने उसका पति गुस्से में थप्पड़ मार देता है, ये बात महिला को पसंद नहीं आती और इसके बाद वो इस विचारधारा के खिलाफ जंग लड़ना शुरू करती है। फिल्म में तापसी ही इस फिल्म का कहानी की जान है। उनकी एक्टिंग और उनका एक्सप्रेशन हर समय शानदार लगता है। इस फिल्म में नायिका के रूप मे तापसी को देखकर आपकी निगाहें उन पर ठहरी हुई नजर आएंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews