सेना को भेजा जाएगा दादा निर्मल केसवानी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रक्त

सेना को भेजा जाएगा दादा निर्मल केसवानी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रक्त

भोपाल,रवि नाथानी। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. दादा निर्मल कुमार केसवानी (Late grandfather Nirmal Kumar Keswani) की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर (blood donation camp) का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने बताया कि लोगों में देश भक्ति की भावना जगाने के लिए शिविर में इकट्ठा किए रक्त को सेना के जवानों के लिए भेजा जाएगा। शिविर का आयोजन 23 अगस्त को जहांगीराबाद स्थित श्रीराम खटलापुरा मंदिर में शाम 5 से 8 बजे के बीच किया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और प्रसादि वितरण का कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम का आयोजन खटलापुरा भक्त मंडल, जागृत हिंदू मंच और हमारा भोपाल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

यह भी पढ़े…हर रोज 10 फिट खिसकाया जा रहा है ये आलीशान मकान, वजह जान हो जाएंगे हैरान

देश की सेवा के लिए आगे आएं देश के नौजवान
भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने बताया कि रक्तदान शिविर के दौरान नौजवानों को राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक किया जाएगा। युवा विभिन्न माध्यमों के द्वारा काम कर देश को आगे बढ़ा सकते हैं। सबके छोटे छोटे प्रयासों से ही बड़े प्रयास होंगे। डॉ. केसवानी ने कहा कि इस तरह के बदलावों से ही एक बड़ा बदलाव हमें देश में देखने को मिलेगा और देश का विकास करकर ही वे अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर नौजवानों को सेना में शामिल होने और अग्नीवीर योजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews