बड़े तालाब में तैरता हुआ मिला बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी

बड़े तालाब में तैरता हुआ मिला बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में शीतल दास की बगिया से शुक्रवार को एक मासूम बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की सूचना लोगों ने तुंरत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया है।

दरअसल, सुबह कुछ लोगों ने तालाब में बच्ची के शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद वहां लोगों के बीच हड़कंप मच गया। तैरते हुए शव की जानकारी लगते ही घटना स्थल में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो गया। जिसके बाद मामले की खबर स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। बच्ची के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस हर पूरे मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews