भोपाल में शादी के महज 4 दिन बाद ही दुल्हन ने लगाई फांसी, पंजाब के मोहाली की रहने वाली थी नवविवाहिता

भोपाल में शादी के महज 4 दिन बाद ही दुल्हन ने लगाई फांसी, पंजाब के मोहाली की रहने वाली थी नवविवाहिता

BHOPAL  NEWS : भोपाल के टीटी नगर के मद्रासी कालोनी पंचशील नगर में शादी के महज चार दिन बाद दुल्हन ने फांसी लगाकर जान दे दी,घटना रविवार शाम की है, उसकी चार दिन पहले 19 जुलाई को ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मचा हड़कंप 

घटना से घर में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि अभी दुल्हन पंजाब की रहने वाली है, उसके परिजन अभी भोपाल में ही हैं। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मोहली पंजाब निवासी कुमारी निशा की शादी 19 जुलाई को मद्रासी कॉलोनी पंचशील नगर में रहने वाले साजन अमृतहले से हुई थी। दुल्हन के परिजनों ने पंजाब से आकर भोपाल में शादी की थी, शादी के लिए निशा ने खुद हामी भरी थी, साजन अमृतहले मैनिट में ग्रेड 4 संविदाकर्मी है। शादी के बाद निशा के माता-पिता भोपाल में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर रुके हुए थे।  शादी होने के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच रविवार 23 जुलाई की शाम बेटी निशा की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने स्‍वजनों को बताया कि उनके बेटी ने मद्रासी कालोनी स्थित ससुराल में फांसी लगा ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews