“द बर्निंग कार”-भोपाल में धूं-धूं कर जली नैनो, सड़क पर सरपट दौड़ रही कार में उठी लपटे

“द बर्निंग कार”-भोपाल में धूं-धूं कर जली नैनो, सड़क पर सरपट दौड़ रही कार में उठी लपटे

Bhopal Burning Car : भोपाल के सात नंबर इलाके में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब यहाँ चलती कार में अचानक धमाके के सात आग लगी, देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया,लोग जब तक कार की आग बुझाने की कोशिश करते तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी, गनीमत रही की हादसे के वक़्त कार में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था जिसने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई, घटना के दौरान और बाद में देर तक मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही। घटना में कार पूरी तरह जल गई, हादसे की वजह कार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”890603402″]

चलती कार में लगी आग 

मौके पर मौजूद लोगों की माने तो अचानक सात नंबर इलाके में सड़क से गुजर रही कार में पहले धमाका हुआ और फिर देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग भभक उठी और फिर पूरी कार आग की चपेट में आ गई। सड़क पर जलती कार देखकर लोगों की भीड़ लग गई, हालांकि गाड़ी एक ही व्यक्ति मौजूद था जो कार चला रहा था, उसने भी आग की लपटे उठती देख कार से बाहर छलांग लगा दी, फिलहाल ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है, घटना में धूं-धूं कर जली नैनो कार की आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को फोन भी लगाया गया लेकिन जब तक दमकल वाहन आते गाड़ी लगभग पूरी जल चुकी थी।

[dgv_vimeo_video id=”890603159″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews